एक समय था जब प्लूटो हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह था। परंतु अगस्त 2006 में पृथ्वी पर वैज्ञानिकों ने इसका वर्गीकरण एक ‘बौने ग्रह’ (dwarf planet) के रूप में किया, और हमारे सौरमंडल परिवार से इसे निष्कासित कर दिया। इस अपमान के बावजूद, प्लूटो अपने उद्देश्य और मार्ग में अडिग रहकर आज तक सूर्य की परिक्रमा कर रहा है। लोग उसके बारे में क्या कहते हैं, इससे प्लूटो पूर्णतः अनासक्त है।
प्लूटो का यह गुण जीवन में धारण करने योग्य है। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं इसकी परवाह किए बिना अपने उद्देश्य, अपने मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहें। यदि आपके हित के लिए कोई परामर्श दे, तो उस पर अवश्य विचार करें और आवश्यकता पड़ने पर सुधार भी करें, परंतु लोगों की अर्थहीन बातों को नज़रअंदाज़ करना सीखें। जब आपका उद्देश्य उच्च होता है, आपके मूल्य शुद्ध होते हैं, और आप अपने कर्तव्य निस्वार्थ भाव से निभाते हैं, तो आप ब्रह्मांड की भव्य योजना के साथ संरेखित हो जाते हैं, अर्थात् आप उस भूमिका को निभाते हैं जिसे प्रकृति ने विशिष्ट रूप से आपके लिए निर्मित किया है।
आनंद, प्रेम और शांति के साथ अपनी भूमिका निभाएँ—यही अपने आप में सबसे बड़ा पुरस्कार है।
Thank you, Sri Guruji 🙏 I was trying to control my anger, attachment, desire, and ego, but it was very challenging. With your blessings and Swaraj Kriya, my life has started to transform. I can feel that I’m slowly gaining control over my negative thoughts and emotions. I will do my best to follow your guidance. Please bless me and forgive me for the mistakes I make. Love you, Sri Guruji 🙏♥️