आप प्रत्येक दिन एक ऐसी किताब लिख रहें हैं, जो शायद अब तक लिखी गई सबसे बेहतरीन किताब बन सकती है – आपका जीवन। तो आज, ज़रा दो पल ठहर कर अब तक लिखी हुई इस किताब को दोबारा पढ़ते हैं और उसकी समीक्षा करते हैं।
- क्या ये वो किताब है जिसे आप लिखना चाहते हैं? या वो जिसे लिखने के लिए आपके सगे-संबंधी और मित्र आपको मजबूर कर रहे हैं?
- क्या आपको कहानी की दिशा और उसमें शामिल किरदार पसंद हैं?
- क्या कोई ऐसे पल हैं जो पाठकों को रोमांचित कर देंगे और उन्हें “वाह!!”” बोलने पर मजबूर कर देंगे?
- क्या ये केवल दूसरों को खुश करने और प्रशंसा पाने के लिए लिखी जा रही है? या इसका कोई उच्च उद्देश्य भी है?
- आपका मार्गदर्शक कौन है? कोई अनुभवी लेखक, या कोई नौसिखिया जो खुद अपनी किताब ही ढंग से लिख नहीं पा रहा?
- क्या आप लिखते समय आनंद में होते हैं? या ये आपके लिए सिर्फ एक और कार्य है, जिसे आपको मृत्यु तक पूरा करना है?
- अब तक की कहानी के आधार पर, इस किताब के बारे में आपकी अपनी समीक्षा क्या है?
यदि समीक्षा अच्छी रही, तो ऐसे ही लिखते रहिए!
और यदि अच्छी नहीं रही, तो घबराने की कोई बात नहीं है। अभी भी कई कोरे काग़ज़ बाकी हैं। कहानी में कोई बड़ा मोड़ लाकर उसकी दिशा पूरी तरह से बदलने का अभी भी समय है।
दुनिया को एक और साधारण कहानी की आवश्यकता नहीं, जो सामान्यत: सभी लिख रहे हैं।
साहसी बनिए। ऐसी कहानी लिखिए जो पढ़ने वालों को रोमांचित कर दे। एक ऐसी किताब जो अविस्मरणीय बन जाये।
Conversation