अध्यात्म हमें अपने कर्मों के परिणामों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करता है। इस सिद्धांत को लागू करते समय, हमारी सोच आमतौर पर अपने निकटतम परिवार या समुदाय तक सीमित रह जाती है।
लेकिन जब पूरी इमारत को अग्नि की लपटों ने जकड़ लिया हो, तो क्या अपने घर को ही सुरक्षित रखना पर्याप्त है?
हमारी पृथ्वी वास्तव में जल रही है – ऐसी अभूतपूर्व तेज़ी से गर्म हो रही है, जिसे पिछले 10,000 वर्षों में नहीं देखा गया। यदि धरती माँ की स्थिति को देखकर, और यह जानकर कि उस स्थिति के ज़िम्मेदार हम हैं, हमारे हृदय में वेदना नहीं उठती, तो क्या हम सच में स्वयं को आध्यात्मिक कह सकते हैं?
आप क्या कर सकते हैं?
- ग्लोबल वार्मिंग के विषय में खुद को सूचित रखें। आर्टिकल्स पढ़ें, डॉक्यूमेंट्री देखें (उदाहरण के लिए, आप नेटफ्लिक्स पर ‘David Attenborough: A Life on Our Planet’ और ‘Buy Now: The Shopping Conspiracy’ देख सकते हैं)।
- शोध करें, आत्म-निरीक्षण करें, और योगदान देने के लिए अपनी व्यक्तिगत योजना तैयार करें। याद रखें, जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव भी जब सामूहिक रूप से अपनाए जाते हैं, तो प्रकृति के संतुलन को स्थापित करने में महत्वपूर्ण रूप से सहायक बन सकते हैं।
इतिहास गवाह है कि चाहे हम कितनी भी तबाही क्यों न मचाएँ, हमारी धरती खुद को फिर से स्वस्थ करने में सक्षम है। लेकिन यदि हमने अपने तौर-तरीके नहीं सुधारे, और उस माँ की ही सेवा नहीं की जो हमें पोषण देती है, तो भविष्य हमें किस तरह के बच्चों के रूप में याद रखेगा?
Conversation