कुछ पुरुषोचित विचार जिन्हें हम आमतौर पर ‘ताक़त’ शब्द से जोड़ते हैं –
- लोगों और परिणामों को प्रभावित करने का नियंत्रण और अधिकार होना
- उस ज़मीन का क्षेत्रफल जिसके हम मालिक हैं, या जिस पर हम राज करते हैं
- हमारे वेतन में कितने अंक हैं
- कितने लोग हमारे आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर हैं, या जीविका के लिए हम पर निर्भर हैं
लेकिन ‘ताक़त’ शब्द का शुद्ध हिंदी अनुवाद इसकी असली परिभाषा की ओर संकेत करता है – ‘शक्ति’। ‘शक्ति’ शब्द संस्कृत के ‘शक्’ धातु से बना है, जिसका अर्थ होता है ‘कुछ कर सकने की क्षमता’। ‘शक्ति’ उस क्षमता की सिद्धि है।
असली ताक़त, या शक्ति, एक स्त्रैण ऊर्जा है – वह ऊर्जा जो सृजन करती है। जो प्रकृति में संतुलन और सामंजस्य बनाए रखती है। जो हर कारण का प्रभाव उत्पन्न करने में निहित है। जो सद्गुणों को प्रबल करती है और दोषों को दूर करती है। जो प्रेम करने के लिए और लौटाने के लिए प्रकट होती है। जो मन की शांति के पीछे चुपचाप रहना पसंद करती है, लेकिन हृदय में आनंद के रूप में आने का एक अभी अवसर नहीं छोड़ती। जो दूसरों को समान मानती है, श्रेष्ठ या निम्न नहीं। जो हमें यह एहसास कराती है कि जब तक हम शक्ति के किसी उच्च रूप के प्रति समर्पित नहीं होते, तब तक हम कितने शक्तिहीन हैं। जो हमें अंततः उस निराकार और अनंत ‘शक्ति’ की ओर ले जाती है।
असली ताक़त के दिन आ रहे हैं। क्या आप शक्ति का अनुभव करने के लिए तैयार हैं?
Conversation