अभ्यास निपुणता लाता है। अभ्यास के लिए समय चाहिए। अतः, समय ही निपुणता लाता है।
यह नियम लगभग हर कौशल पर लागू होता है, सिवाय एक के – चुनाव करने का कौशल। हम हर दिन सैकड़ों चुनाव करते हैं, फिर भी समय के साथ हम इसमें बेहतर होते नहीं दिखते। हम कितनी ही स्पष्टता से क्यों न जानते हों कि सही विकल्प क्या है, फिर भी अक्सर हम अपने गलत निर्णयों से अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेते हैं।
जब समय साथ न दे, तब हमें और अधिक समय या प्रयास की नहीं, बल्कि एक बेहतर क्षेत्र की आवश्यकता होती है। विशेष रूप से, एक ऐसा (भौतिक) क्षेत्र जो किसी की उपस्थिति से शुद्ध हुआ हो, या एक ऐसा (मानसिक) क्षेत्र जो उनके स्मरण से पवित्र हुआ हो – कोई ऐसा जिन्होंने इस कौशल में निपुणता हासिल कर ली है। जेम्स क्लियर ‘एटॉमिक हैबिट्स’ में लिखते हैं – “आपका वातावरण जितना अधिक अनुशासित होगा, आपको स्वयं उतना ही कम अनुशासित होने की आवश्यकता पड़ेगी।” ठीक उसी प्रकार, आपका वातावरण जितना शुद्ध होगा, आपको उतने ही कम चुनाव करने पड़ेंगे। क्योंकि सच तो यह है, कि इस कौशल में महारत इस बात से नहीं मापी जाती कि आप कितनी बार सही चुनाव करते हैं, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि आपको कितनी बार चुनाव करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।
Conversation