इस विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है?
यदि आपकी बुद्धि ने तुरंत “माउंट एवरेस्ट” कहा, तो आप तकनीकी रूप से सही हैं।
लेकिन आप में से जो भूगोल में विशेष रुचि रखते हैं, वे इस प्रश्न का उत्तर देने से पहले कहेंगे कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम पर्वत की ऊँचाई कैसे मापते हैं।
यदि हम समुद्र तल से किसी पर्वत की ऊँचाई मापें, तो माउंट एवरेस्ट वास्तव में पृथ्वी का सबसे ऊँचा पर्वत है। लेकिन यदि हम किसी पर्वत की ऊँचाई उसके मूल तल से मापें, तो सबसे ऊँचे पर्वत का ख़िताब अमेरिका के हवाई (Hawaii) राज्य में स्थित मौना कीआ (Mauna Kea) को दिया जाएगा। मौना कीआ का आरंभ प्रशांत महासागर की गहराई में होता है, और इसका आधे से भी अधिक हिस्सा समुद्र के नीचे है।
जीवन में, हम सुख का सबसे ऊँचा पर्वत किसे मानते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम सुख को कैसे मापते हैं। यदि आप समाज की परिभाषा चुनते हैं और इसे सतही साधनों से मापते हैं, तो आप निश्चित ही एक दूसरे शिखर को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर देंगे – वह जिसका आरंभ आपके अस्तित्व के महासागर में होता है। इस पर्वत का ऊपरी हिस्सा, जो दुनिया को दिखाई देता है, तुलना में छोटा लग सकता है। लेकिन जब इसे हमारे अंतर में स्थित इसके मूल तल से मापा जाता है, तो किसी भी प्रकार की तुलना की कोई गुंजाइश नहीं बचती है। चूँकि प्रशांत महासागर तो फिर भी सीमित है, पर हमारे अस्तित्व के महासागर की गहराई का कोई अंत नहीं है।
बहुत सुंदर बोध!!!
प्रभु जी आप बिल्कुल ठीक कह रहे हैं इसके दिल में कितनी गहराई है इसको नापा नहीं जा सकता मनुष्य का मापदन कितना ऊंचा है बताना मुश्किल है