हमें इस दुनिया का अनुभव करने के लिए पाँच इंद्रियाँ दी गई हैं। हम देख सकते हैं, सुन सकते हैं, सूँघ सकते हैं, स्पर्श कर सकते हैं और स्वाद ले सकते हैं। लेकिन हमारी हर इंद्रिय की अपनी सीमाएँ हैं। उदाहरण के लिए, हम केवल वही देख सकते हैं जिसे ‘दृश्यमान प्रकाश’ के रूप में जाना जाता है, जो विद्युतचुंबकीय स्पेक्ट्रम (electromagnetic spectrum) का एक संकीर्ण भाग है। इसी तरह, हमारी सुनने की क्षमता ध्वनि आवृत्तियों के एक छोटे से हिस्से तक सीमित है। ऐसे कई पदार्थ हैं जिन्हें हम चख या सूँघ नहीं सकते हैं, और बड़ी आसानी से हम उन्हें स्वादहीन और गंधहीन कह देते हैं। वास्तव में, हमारी इंद्रियाँ जो कुछ भी अनुभव कर सकती हैं, वह इस संपूर्ण ब्रह्मांड के 5 प्रतिशत से भी कम है।
सीमित अनुभूति वाले हम मनुष्य, अनंत ब्रह्मांड के अंतहीन रहस्यों को कैसे समझ सकते हैं? केवल दो संभावनाएँ हैं। या तो हम सभी रहस्यों को जानने की खोज में अपनी शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक सीमाओं को चुनौती देते रहें। या, ब्रह्मांड स्वयं एक रूप धारण करके उन रहस्यों को उजागर कर दे जिन्हें वह स्वयं प्रकट करना चाहता है।
पहली संभावना दूसरी के बिना असंभव है। और यदि दूसरी संभावना हकीकत बन जाए, तो पहली की आवश्यकता ही कहाँ?
Conversation